आम के फल Fruits of mango - Sana shayari

Latest

Sana shayari

Shekh chilli ki kahani ki chutkule all health ke baare mein article dalna hai isme aisa bhi milega health ke liye aur shayari ka shauk hai tu shayari badhiya

Friday 18 January 2019

आम के फल Fruits of mango

आम के फल 

Fruits of mango

आम के फल को शास्त्रों में अमृत फल माना गया है इसे दो प्रकार से बोया (उगाया) जाता है पहला गुठली बोकर उगाया जाता है जिसे बीजू या देशी आम कहते हैं। दूसरा आम का पेड़ जोलिन द्वारा उगाया जाता है। इसका पेड़ 30 से 120 फुट तक ऊंचा होता है।
इसके फंदे 10 से 30 सेमी लम्बे और 2.5 से 7 सेमी चौडे होते हैं। आम के फूल देखने में छोटे-छोटे और हरे-पीले होते हैं। वसंत ऋतु में फूल (मौर) और ग्रीष्म ऋतु में फल उगते हैं। इस पेड़ के सभी भाग दवाइयों के रूप में प्रयोग किए जाते हैं।
गुण (संपत्ति)
ग्रन्थों के अनुसार आम का फल खट्टा, स्वादिष्ट, वात, पित्त को पैदा करने वाला होता है, किंतु पका हुआ आम मीठा, धातु को बढ़ाने वाला (वीर्यवर्धक), शक्तिवर्धक, वातनाशक, ठंडा, दिल, ताकत देने वाला, पित्त को बढ़ाने वाला होता है। और त्वचा क
आम के फल  Fruits of mango


  1. Fruits of mango

सुन्दर बनाने वालायूनानियों के अनुसार कच्चे आम का स्वाद खट्टा, पित्तनाशक, भूख बढ़ाने वाला, पाचन शक्ति बढ़ाने वाला और कब्ज दूर करने वाला होता है।
वैज्ञानिकों द्वारा आम पर विश्लेषण करने पर यह पता चला है कि इसमें पानी की मा'त्रा 86 प्रतिशत, वसा 0.4 प्रतिशत, खनिज 0.4 प्रतिशत, प्रोटीन 0.6 प्रतिशत, कार्बोहाड्रेट 11.8 प्रतिशत, रेशा 1.1 प्रतिशत, ग्लूकोज आदि पाया जाता है।
हानिकारक प्रभाव (हानिकारक प्रभाव)
अधिक मात्रा में कच्चे आम का सेवन करने पर वीर्य में पतलापन, मसूढ़ों में कष्ट, तेज बुखार, आंखों का रोग, गले में जलन, पेट में गैस और नाक से खून आना इत्यादि विकार उत्पन्न हो जाते हैं। खाली पेट आम खाना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। भूखे पेट आम नहीं खाना चाहिए। आम के अधिक सेवन से अपच की शिकायत होती है। रक्त विकार, कब्ज बनती है। अधिक अमचूर खाने से धातु दुर्बल होकर नपुंसकता आ जाती है।
विभिन्न रोगों में उपचार (विभिन्न रोगों का उपचार)

आम के फल  Fruits of mango


Fruits of mango


पके आम को गर्म राख में भूनकर खाने से सूखी खांसी खत्म हो जाती है।

नींद न आना:

दूध के साथ पका आम खाने से अच्छी नींद आती है।

भूख न लगना:

आम के रस में सेंधानमक और चीनी मिलाकर पीने से भूख बढ़ती है।

खून की कमी:

एक गिलास दूध और एक कप आम के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर नियमित रूप से सुबह-शाम पीने से लाभ प्राप्त होगा।

No comments:

Post a Comment